वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा द्वारा वर्ष 2023 में स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के मूल डिग्री प्रमाण-पत्र ( Degree Certificate) डिजिलॉकर में उपलब्ध
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत संबद्ध सभी सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों से वर्ष 2023 में स्नातक (ग्रेजुएशन) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का मूल डिग्री प्रमाण-पत्र (Original Degree Certificate) अब डिजिलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया गया है।
मूल डिग्री सर्टिफिकेट digilocker से ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
VKSU (Veer Kunwar Singh University), Ara की मूल डिग्री सर्टिफिकेट को Digilocker से ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: Digilocker अकाउंट बनाएं / लॉगिन करें
- अकाउंट बनाने या लॉगिन करने के लिए Digilocker वेबसाइट पर या मोबाइल ऐप खोलें, इसका लिंक नीचे दिया गया है।
- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। नया अकाउंट बनाना हो तो “Sign Up” पर क्लिक करें।
- कृपया ध्यान रहे आपके आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर रजिस्टर है उसी मोबाइल नंबर के माध्यम से अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।
Step 2: Education Documents सेक्शन में जाएं
- Education Documents सेक्शन में जाने के लिए लॉगिन करने के बाद होम स्क्रीन पर ‘Issued Documents’ पर क्लिक करें और Get More Issued Documents पर क्लिक करें या सीधे ‘Search Documents’ पर क्लिक करें।
- फिर ‘Education’ सेक्शन में जाएं।
Step 3: University चुनें
University चुनने के लिए “Veer Kunwar Singh University” या “VKSU ARA” को सर्च करें। एवं लिस्ट में से Veer Kunwar Singh university, Arrah पर क्लिक करें। और उसके बाद Degree Certificate के Option पर क्लिक करें।
Step 4: Required Details भरें
पार्ट-3 के मार्कशीट अनुसार डिग्री की जानकारी सही-सही भरें जैसे:
- Roll Number
- Registration Number
- Passing year
फिर “Get Document” या “Fetch” पर क्लिक करें।
Step 5: डाउनलोड करें
- डिग्री अगर उपलब्ध होगी तो Digilocker पर दिख जाएगी।
- आप उसे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं या Issued Documents में सेव कर सकते हैं।
मूल डिग्री सर्टिफिकेट का ओरिजिनल हार्ड कॉपी कैसे प्राप्त करें?
हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए आपको स्वयं अपने कॉलेज से संपर्क करना होगा इसका हार्ड कॉपी आपके कॉलेज में बहुत जल्द भेज दी जाएगी इसका वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जैसे ही वेरीफिकेशन समाप्त होगी हार्ड कॉपी आपके कॉलेज में भेज दी जाएगी।
मूल डिग्री का PDF डाउनलोड करने या कॉलेज से हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है, आपको मालूम हो की अंतिम वर्ष का परीक्षा फॉर्म भरते समय आपसे मूल डिग्री सर्टिफिकेट का : Rs.500/- और प्रोविजनल सर्टिफिकेट का: Rs.250/- ऑनलाइन ही शुल्क लिया जा चुका है। फिलहाल स्नातक सत्र 2020-23 के छात्र-छात्राएं ही डाउनलोड कर सकते हैं
IMPORTANT LINKS
| Download Certificate | Login (mobile) |
| Digilocker Login | Login (Adhar) |
| Create Digilocker Account | Create(Mobile) Create (Adhar) |
| Part-3 Result Download | CLICK HERE |
| Join WhatsApp | Join Now |
| Official website | CLICK HERE |
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई। यह डिजिटल पहल छात्रों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने दस्तावेज़ प्राप्त करने में सहायक होगी।